window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); वाराणसी : ग्रामीण महिलाएं बना रही है फेसमास्क - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 2 June 2020

वाराणसी : ग्रामीण महिलाएं बना रही है फेसमास्क

कैलाश सिंह विकास

ग्रामीण महिलाएं बना रही है फेसमास्क, निशुल्क वितरण गांव के हर घर में वितरित कर,चला रखा जागरूकता 

वाराणसी।धानापुर ब्लाक के महुजी गांव की महिलाएं वैश्विक महामारी कोरोना से अपने गांव को मुक्त रखने के उद्देश्य से  खुद फेशमाक्स का निर्माण कर गांव हर घर में वितरित कर सफाई के प्रति जागरूक कर रही है। इन महिलाओं की प्ररेणा श्रोत सुमन चौधरी है। सुमन चौधरी विगत एक माह से खुद फेशमाक्स सिलकर महुजी गांव में वितरित कर रही है। जो 90% गांव के हर घर में निशुल्क फेसमास्क देकर कोरोना गांव प्रवेश नहीं करे अपिल महिलाओं से कर रही है। सुमन चौधरी की सोच है महिलाएं जागरुक रहेगी तो सभी गांव निवासी जागरूक हो जायेंगे।सुमन चौधरी ने फेसमास्क वितरण व जागरूकता के लिए बगल गांव बीरासराय, मुरली पुर,गोसैसीपुर को अपने अभियान में शामिल किया है । फेसमास्क सिलाई व जागरूकता में लीलावती देवी, कविता देवी, संजू देवी सहित दर्जन महिलाएं शामिल हैं। सुमन चौधरी व टीम की महिलाओ का सहयोग पूर्व प्रधान परमात्मा चौधरी, पूर्व बीडीसीगण अर्जून बिंद, पंचम चौधरी, त्रिवेणी बिंद, मनोज सिंह, राजेश कुमार हरसंभव सहयोग व उत्साहबर्धन कर रहे हैं।            

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।