window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); गोण्डा : सड़कों पर हो रहे जानलेवा गड्ढे जान जोखिम में डाल कर सफ़र कर रहे राहगीर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 20 July 2020

गोण्डा : सड़कों पर हो रहे जानलेवा गड्ढे जान जोखिम में डाल कर सफ़र कर रहे राहगीर

राकेश सिंह गोण्डा 

सड़कों पर हो रहे जानलेवा गड्ढे जान जोखिम में डाल कर सफ़र कर रहे राहगीर
 
बभनजोत/गोण्डा । जोखिम भरे रास्ते से होकर तकरीबन हजारों की संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है।कहने को तो पीडब्ल्यूडी सड़क है।
ये अल्लीपुर जगदीश नगर मार्ग है। जोकि नरहर पुर,सुकरौली, चेतिया, हनीफ़ नगर, घनश्याम पुर, तुलसी नगर, गोगे नगर, सुकुलडीह, भरथू नगर, जगदीश नगर चौराहा,होते हुए पड़ोसी जिला बस्ती बैंक व थाने को इसी रास्ते से होकर ज़ाया जाता है। जोकि पूरी तरह से जानलेवा बना हुआ है इस जोखिम भरे रास्ते से होकर गुजरने पर मजबूर है राहगीर जबकि इसी रास्ते से आये दिन जनप्रतिनिधियों का भी आना जाना होता है।मगर साहब तो लैग्जरी गाड़ी से होते हैं उन्हें क्या पता दिक्क़त क्या है पता तो आम आदमी को होता है जो साईकिल मोटर साइकिल से रोज इस जोखिम भरे रास्ते से होकर गुज़रते हैं और आये दिन चोटिल होते है।संभल कर चलिये साहब हनीफ़ नगर चौराहा से अल्लीपुर बाजार तक जो कि 3 किलोमीटर की दूरी है भगवान भरोसे ही चलता है राहगीर क्योंकि इस जोखिम भरे रास्ते पर चलने वाले लोग आये दिन चोटिल होते रहते हैं।
 स्थानीय लोगों ने बताया कि इतने महत्वपूर्ण मार्ग की बदहाली के लिए लोक निर्माण विभाग जिम्मेदार हैं। उनका कहना है कि शिकायतों पर भी विभाग गंभीरता नहीं दिखाता। प्रशासन को इस सड़क की शीघ्र मरम्मत कराना चाहिए। जनप्रतिनिधियों को भी इस दिशा में गंभीर प्रयास करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।