Saturday, 4 July 2020
विकास पंडित का घर किले से कम नहीं , क्या है खास जाने -TAHKIKAT NEWS
कुख्यात अपराधी और यूपी मोस्ट वांटेड विकास दुबे उर्फ विकास पंडित का घर किले से कम नहीं है। शातिर दिमाग होने के कारण विकास पंडित का घर ऐसा बना है कि उसमें लगे तीन बड़े दरवाजे तीन दिशाओं में खुलते हैं। छत पर जाने के लिए दो जीना हैं। सभी द्वार पर दो-दो सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं
इसके अलावा ऊंची-ऊंची चाहरदीवारी से कोई न आ सके लिए लिए कटीले तारों की बैरीकेटिंग भी की गई है। घर के भीतर कोई देख नहीं सकता है। लेकिन छतों से पूरे गांव को देखा जा सकता है। गुरुवार रात करीब एक बजे पुलिस की टीम विकास के घर के पास पहुंची तो घर से कुछ दूर रास्ते में जेसीबी को लगाकर रास्ता रोका गया था।
इसलिए पुलिस अपनी गाड़ी से मौके तक नहीं पहुंच सकी। विकास और उसके साथी लाठी-डंडा और असलहे लेकर खड़े थे। जब पुलिस टीम घर की तरफ पैदल बढ़ी तो पुलिस से उनकी झड़प हो गई। उसके बाद पुलिस के असलहों को छीनकर उन पर फायर कर दिया गया। विकास दुबे के साथ घटना के समय कितने लोग थे इसकी कोई जानकारी नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस के अधिकारी दबी जुबान में अधिकांश गांव के लोगों के होने की बात कह रहे हैं।
छतों से पुलिस कर्मियों पर तड़ातड़ फायरिंग हुई
पुलिस अधिकारियों जहां पूरे दिन दबिश देने गई पुलिस टीम और विकास पंडित गैंग के लोगों में मुठभेड़ की बात कहते रहे वहीं सूत्रों फारेंसिक टीम के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास पंडित व उसके गुर्गों ने कई पुलिस अधिकारियों को काफी पास से सिर, छाती, पैर में कई राउंड गोली मारकर मौत के घाट उतारा है।
और तो और विकास पंडित ने अपने साथियों को पहले ही पूरा प्लान बनाकर अपने घर और उसके आसपास के मकानों की छतों पर तैनात कर दिया था। जब पुलिस टीम के लोग मौके से भागे तब छतों से भी कई राउंड गोली चलीं। जिसमें सीओ बिल्हौर, एसओ शिवराजपुर, दो दारोगा और चार सिपाही शहीद हो गए।
वारदात के समय करीब 70 से ज्यादा राउंड गोलियां चली हैं। लेकिन गांव वाले कुछ बोलने को तैयार नहीं है। विकास के घर के आसपास 100 मीटर की दूरी तक खून के धब्बे पड़े हुए हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि उन्होंने कुछ नहीं देखा है। सिर्फ फायरिंग की आवाज सुनी है
1 comment:
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
asdsad
ReplyDelete