window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कजरी तीज का मेला कोरोना का शिकार कोरोना की शाया से सूना सरयू घाट - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 21 August 2020

कजरी तीज का मेला कोरोना का शिकार कोरोना की शाया से सूना सरयू घाट

राकेश सिंह गोण्डा 

कजरी तीज का मेला कोरोना का शिकार कोरोना की शाया से सूना सरयू घाट

करनैलगंंज ,गोण्डा । जिले का सबसे बड़ा मेला कजरी तीज पर्व कोरोना का शिकार हो गया। बुधवार को करीब दस  लाख कावंरियों का हुजूम सरयू घाट पर जुटता मगर प्रशासन की रोक के चलते सरयू घाट पर कांवरियों को रोंकने के लिए प्रशासन की व्यवस्था चुस्त रही। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी भारी संख्या में पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद रहे। कोरोना महामारी के चलते शासन प्रशासन ने त्यौहारों के आयोजन पर रोक लगा दी थी।  बुधवार को भारी संख्या में कांवरिये कटरा घाट पर सरयू नदी से जल लेकर दुखहरणनाथ मंदिर, खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करते। कटरा घाट पर आने वाले कांवरियों की संख्या कई लाख में होती थी जिसके लिए प्रशासन को भारी व्यवस्था करनी पड़ती थी।

इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते शासन प्रशासन ने कांवरियों के आने पर रोक लगा दी थी। जिसके लिए जगह जगह पर बैरियर लगाये गये। कटरा घाट पर भी बैरियर लगाकर आने जाने वालों को रोका जा रहा है। घाट की व्यवस्थाओं को देखने के लिए सीओ कृपाशंकर, प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह व केके राणा सहित अन्य पुलिस कर्मी घाट पर मौजूद रहे। प्रशासन की सख्ती का आलम यह रहा कि जहां विगत वर्षों में कजरी तीज के एक दिन पूर्व ही सुबह से कांवरिये उमड़ पड़ते थे और उनके जलपान के लिए स्थान स्थान पर पंडाल लगाये जाते थे। मगर सब कुछ सन्नाटे में बीत गया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।