window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); छात्रों ने गोरखपुर विश्वविद्यालय कुलपति ऑफिस के बाहर धरना दिया व मुख्य नियंता को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 17 August 2020

छात्रों ने गोरखपुर विश्वविद्यालय कुलपति ऑफिस के बाहर धरना दिया व मुख्य नियंता को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा

कृपा शंकर चौधरी

 छात्रों ने गोरखपुर विश्वविद्यालय कुलपति ऑफिस के बाहर धरना दिया व मुख्य नियंता को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा 

गोरखपुर 17 अगस्त 2020 को गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति जी के द्वारा दी गई सूचना के अनुसार गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र नेता मनीष ओझा के नेतृत्व में 2 दर्जन छात्र परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को द्वितीय सेमेस्टर में प्रोन्नत करते हुए तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश दिया जाए प्रथम समेस्टर में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की परीक्षा तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के साथ ही ले लिया जाए व प्री पीएचडी के लगभग 1500 से अधिक शोधार्थियों को अपना भविष्य अधर में नजर आ रहा है इस के संदर्भ में वार्ता हेतु गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति जी के पास पहुंचे तो कुलपति शहर से बाहर है या सूचना कार्यालय द्वारा दी गई इसके बाद छात्र नेता मनीष ओझा के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति ऑफिस के बाहर धरना दिया व मुख्य नियंता को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा 

छात्र नेता मनीष ओझा ने कहा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति जी द्वारा छात्रों के साथ वादाखिलाफी की जा रही है जो बहुत ही निंदनीय व दुखद है आज हमारे नेतृत्व में 2 दर्जन छात्रों ने कुलपति कार्यालय के बाहर धरना दिया और यदि 20 अगस्त 2020 को कुलपति जी हमारी 3 सूत्रीय मांग पर वार्ता नहीं करेंगे तो हम सभी अनिश्चितकालीन धरना देने को विवश होंगे

प्रकर्ष पांडे व श्याम मिश्रा ने कहा कि यदि हमारी मांग यदि 20 अगस्त 2020 को यदि कुलपति जी छात्रों से मिलकर उनकी समस्या का निदान नहीं करेंगे तो हम सभी छात्र-छात्राएं अनिश्चितकालीन धरना देने को बाध्य होंगे

धरना व ज्ञापन सौंपने वालों में सर्वश्री- प्रकर्ष पांडे, श्याम मिश्रा, प्रबोध पांडेय, अविनाश अग्रहरी, रवि प्रकाश पांडे, अजय कुमार, शिवम सिंह, दर्शन, मोहम्मद आसिफ अजीत, रॉकी, सोहाल आदि लोग उपस्थित रहे
              

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।