window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); डॉ धर्मेंद्र सिंह को दुबारा क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर सांसद रवि किशन ने दी बधाई - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 29 August 2020

डॉ धर्मेंद्र सिंह को दुबारा क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर सांसद रवि किशन ने दी बधाई

कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर

डॉ धर्मेंद्र सिंह को दुबारा क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर सांसद रवि किशन ने दी बधाई


क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ल ने भी दी बधाई



गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह  को पुनः क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किए जाने पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने उन्हें ढेरो शुभकामनायें एवं बधाई दी।

  सांसद रवि किशन ने कहा कि डॉ धर्मेंद्र सिंह को दुबारा क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर सम्पूर्ण क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को एक नई ऊर्जा और बल प्राप्त होगा जिससे कार्यकर्त्ता पूरे मनोयोग से पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाएगा।उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने अपना सर्वोत्तम योगदान पार्टी के उत्थान में दिया है।इनके नेतृत्व में पार्टी ने जन जन में अपनी जड़े और मजबूत की है।दुबारा क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी और मजबूत होगी।

क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ल ने बधाई देते हुए कहा कि डॉ धर्मेंद्र सिंह जन जन में लोकप्रिय है। पार्टी की नीतियों को हर हाल में जन जन तक पंहुचाया है।ऐसे में उनका दुबारा क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाये जाना कार्यकर्ताओ के लिए बेहद ख़ुशी का पल है।धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी।

 बधाई देने वालोंं में सांसद प्रतिनिधि समरेन्द्र विक्रम सिंह,रणंजय सिंह,पीआरो पवन दुबे ,सोनू द्विवेदी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।