window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); वाराणसी: लोहता पुलिस ने गणेश चतुर्थी,मोहर्रम को लेकर किया बैठक - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 21 August 2020

वाराणसी: लोहता पुलिस ने गणेश चतुर्थी,मोहर्रम को लेकर किया बैठक

कैलाश सिंह विकास

लोहता पुलिस ने गणेश चतुर्थी,मोहर्रम को लेकर किया बैठक

लोहता : आगामी त्यौहारों को लेकर लोहता पुलिस अलर्ट हो गया है। गुरुवार को लोहता थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद कुमार पांडेय व लोहता थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह के साथ क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक भी शामिल हुए। बैठक में थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने लोगों से मुहर्रम व गणेश चतुर्थी पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करने की अपील किया। उपजिलाधिकारी सदर ने कहा, वर्तमान समय में कोरोना काल में बहुत सी चीजें बदल गई हैं। इसलिए फिलहाल अभी तक सरकार की गाइड लाइन के अनुसार कोई मजलिस, मातम आदि होने की इजाजत नहीं है। इसलिए समाज के सभी जिम्मेदार नागरिकों से गुजारिश है कि सरकार के इस आदेश का पूरी तरह से पालन किया जाए ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।