window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); तालाब में डूबने से दो किशोरों की हुई मौत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 20 August 2020

तालाब में डूबने से दो किशोरों की हुई मौत

राकेश सिंह गोण्डा 

 तालाब में डूबने से दो किशोरों की हुई मौत

गोण्डा ।धानेपुर के एक गांव मे दो बच्चे तालाब में तिन्ना का चावल  निकालने गये थे काफी देर बाद तक न लौटने पर ढूँढने पर तालाब से दोनो बच्चो के शव को निकाला गया है। 

बताते चले कि थाना क्षेत्र  धानेपुर के ग्राम पंचायत मेहनौन के बदलनगर पुरवा के पवन कुमार पुत्र मंगरे 12 व उसी गांव के मंशाराम पुत्र मनिया 13 बुधवार को दोपहर दोनो बच्चे अपने घर से अपनी माता से बताकर घर से थोडी दुर पर स्थित चहटा तालाब में तिन्ना का चावल निकालने गये थे निकालते समय दोनो गहरे पानी में चले गये जब काफी देर बाद भी नही लौटें बच्चे तो परिजनों ने खोज बीन शुरू की मौके पर तमाम लोग इकठ्ठा होकर तालाब में उतरे तो काफी देर बाद दोनों बच्चों का शव मिलने से  हडकम्प मच गया इस बीच काफी देर हो चुकी थी दोनो बच्चो के शव गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है प्रधान प्रतिनिधि रामू सिंह के अनुसार दोनो बच्चो के शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।