window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); बलरामपुर: नाली विवाद के चलते दो पक्षों में हुई जम कर मारपीट - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 9 August 2020

बलरामपुर: नाली विवाद के चलते दो पक्षों में हुई जम कर मारपीट

 बलरामपुर से हंसराज शर्मा की रिपोर्ट


नाली विवाद के चलते दो पक्षों में हुई जम कर मारपीट


रेहरा बाजार- बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील अन्तर्गत थाना क्षेत्र रेहरा बाजार के ग्राम पंचायत दौलताबाद ग्रंट के मजरे चिनकूजोत में नाली के विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षो में जम कर मारपीट हुई है।जानकारी किए जाने पर पीड़ित पक्ष के मजीबउल्ला ने बताया कि घर के सामने बह रही नाली को लेकर हम लोगो मे शनिवार को शाम करीब चार बजे कहासुनी के दौरान लड़ाई हुई है।जिसमे हमारे पक्ष से चार लोग चोटिल हुए है।वही दूसरे पक्ष की ताहिरा ने बताया ने की शनिवार को घर के सामने बह रही नाली को लेकर विपक्षियों द्वारा हम लोगो को गाली गलौज दिया जा रहा था।जिसके चलते मारपीट हुई है।जिसमे हमारे तरफ से भी चार लोगों को चोट आई है।वही उक्त घटना को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार पारस प्रसाद ने बताया कि मारपीट में चोटिल दोनों पक्षो की तरफ से थाने पर तहरीर दी गई है।जिसमे दोनों पक्षो का मेडिकल करवाकर जाँच की जा रही है।मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।