window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); न्यायालय के आदेश को ठेंगा दिखाते मोतीगंज थाना अध्यक्ष नहीं दर्ज कर रहे हैं प्रथम सूचना रिपोर्ट - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 19 September 2020

न्यायालय के आदेश को ठेंगा दिखाते मोतीगंज थाना अध्यक्ष नहीं दर्ज कर रहे हैं प्रथम सूचना रिपोर्ट

राकेश सिंह गोण्डा 

न्यायालय के आदेश को ठेंगा दिखाते मोतीगंज थाना अध्यक्ष नहीं दर्ज कर रहे हैं प्रथम सूचना रिपोर्ट

गोण्डा मंडल में मोतीगंज थाना अपने गजब कारनामों से अक्सर सुर्खियों में रहता हैं वहीं से एक और चौकाने वाला मामला प्रकाश में आया हैं जिसमें बेलावाँ निवासी पीड़ित श्री राम कोरी ने थानाध्यक्ष मोतीगंज पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी जमीन क़ो भूमाफिया जय नन्दन पाण्डे के सहयोग व मिलीभगत से उन्हीं के सरगना गैंग के एक व्यक्ति ने अपनी जाति ब्रह्मण की जगह कोरी लिखा कर फर्जी बैनामा करा लिया हैं जिसकी शिकायत पर थानाध्यक्ष मोतीगंज ने कोई कार्यवाही नही किया तब उसने न्यायालय से न्याय की गुहार लगायी जिस पर विशेष न्यायालय एस.सी. एस. टी. एक्ट महोदय गोण्डा ने थानाध्यक्ष मोतीगंज जनपद गोण्डा क़ो आदेशित किया कि सुसंगत धाराओ में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना सुनिश्चत कराए जिसकी आदेश की प्रति थानाध्यक्ष क़ो प्राप्त हैं और पीड़ित लगातर थाने का चक्कर लगा रहा हैं परंतु थानेदार मोतीगंज अभियुक्तो भूमाफियाओं से अपनी यारी निभा रहे हैं और न्यायालय के आदेश क़ो नजरंदाज कर रहे हैं, इससे थानेदार की कार्यशैली का अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि न्यायालय का जिसको नही हैं कोई असर वह पूरी तरह बे लगामी से अपना हुकूमत चला कर जनता पर कहर बरपाता होगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।