window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); लोहता पुलिस ने देशी तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 3 September 2020

लोहता पुलिस ने देशी तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

कैलाश सिंह विकास वाराणसी

लोहता पुलिस ने देशी तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

लोहता : पुलिस ने क्षेत्र से एक युवक को देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ 3/25आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार को प्रातः पुलिस हरपालपुर रोड जगनारायण इंटर कालेज के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को घूमते हुए देखा तो रुकने को कहा लेकिन युवक भागने के फिराक में लगा, पुलिस ने युवक को कुछ दूरी पर जाकर पकड़ लिया। युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से दो जिंदा कारतूस व देशी तमंचा बरामद हुआ।लोहता थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि विकाश कुमार पांडेय पुत्र रामबचन पांडेय  निवासी हरपालपुर थाना लोहता जनपद वाराणसी को उपनिरीक्षक शैलेश प्रताप सिंह ने गस्त के दौरान देशी तमंचा 12 बोर व दो जिंदा कारतूस युवक से बरामद किया है,युवक के खिलाफ लंका थाने में लूट के कई मुकदमे दर्ज है। युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।