कैलाश सिंह विकास वाराणसी
आज दिखेगा आसमान में अलग नजारा
आज आसमान में 22 अक्तूबर बृहस्पतिवार को खूबसूरत और अदभुत नजारा दिखायी देगा। शाम होते ही चंद्रमा, शनि और बृहस्पति एक सीधी रेखा में नजर आएंगे। यह खूबसूरत नजारा दक्षिण एवं दक्षिण पश्चिम दिशा के बीच में नजर आएगा। जिसमें सबसे नीचे चंद्रमा, उसके ऊपर वृहस्पति और उसके ऊपर शनि ग्रह एक सीध में होंगे। इनको आसानी से पहचाना भी जा सकेगा। यह नजारा सूर्यास्त होने के बाद से रात लगभग 9 बजे तक नजर आएगा। जब तक चंद्रमा अस्त नहीं होगा। ठीक 9 बजे मंगल ग्रह दक्षिण दिशा में काफी ऊंचाई लिए चमकता हुआ नजर आएगा।
यह नजारा पिछले 19 अक्तूबर से रात में आकाश में नजर आ रहा है। लेकिन चंद्रमा और बृहस्पति तथा शनि ग्रहों के बीच की दूरी नंगी आंखों से देखने पर प्रति दिन घटती हुई प्रतीत होती है। आज 22 अक्तूबर को चंद्रमा और वृहस्पति ग्रह के बीच की दूरी काफी काम हो जाएगी। यह दोनों कंजंक्शन की अवस्था में आ जाएंगे। ठीक इसी प्रकार अगले दिन चन्द्रमा और शनि ग्रह के बीच की कोणीय दूरी काफी कम रह जाएगी। दोनों रात में आकाश में काफी करीब नजर आएंगे।
No comments:
Post a comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।