window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); BANDA डीएम आनन्द शजर की बढ़ायेंगें कदर,स्वरोजगार योजना के मसले पर अधिकारियों पर भड़के! - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 28 November 2020

BANDA डीएम आनन्द शजर की बढ़ायेंगें कदर,स्वरोजगार योजना के मसले पर अधिकारियों पर भड़के!

सलिल यादव बांदा

डीएम आनन्द शजर की बढ़ायेंगें कदर,स्वरोजगार योजना के मसले पर अधिकारियों पर भड़के!

बांदा। शजर की कदर देश विदेश में धूम मचा दे इसके लिये जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह चिंतित हैं। इसकी स्पष्ट झलक जिला स्तरीय निर्यात समिति की बैठक में दिखी। इसमें शजर पत्थर के निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा हुई। शजर कारीगरों से वार्ता के साथ ही सुझाव और शंकाओं का समाधान किया गया।
कलक्ट्रेट में बैठक के दौरान डीएम आनंद कुमार सिंह ने मुख्य मंत्री युवा स्वरोजगार योजना एंव एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनीयोजना की धीमी प्रगति पर  संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुये बहुत खफा हुये । एक सप्ताह के अंदर शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने की चेतावनी पर संबंधित अधिकारियों के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी। डीएम नें सख्त लहजे में कहा कि स्थानीय उत्पादनों को निर्यात किए जाने की संबंधित विभाग ठोस योजना बनाये। उपायुक्त (उद्योग) मोहम्मद जहीरुद्दीन सिद्दीकी ने अवगत कराया की केंद्र सरकार ने निर्यात के लिए लाइसेंस के स्थान पर प्रमाणपत्र की व्यवस्था की है। घबड़ाये हुये स्वरों में जिलाधिकारी को भरोसा दिलाया कि निर्यात के लिए उद्यमियों की हर संभव सहायता की जाएगी।
डीएम नें उद्योग बंधु की भी जिला स्तरीय बैठक ली। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और एक जनपद-एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना की खराब प्रगति पर डीएम ने सख्त नाराजगी का इजहार किया। एलडीएम को निर्देश दिया कि एक हफ्ते के अंदर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा हर हालत में करें। उपायुक्त (उद्योग) ने सफाई दी की स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आर्यावर्त बैंक की वजह से बांदा जनपद की प्रदेश में काफी खराब स्थिति है। बैंकों ने ज्यादातर फाइलें बिना ठोस कारण के निरस्त कर दी हैं। इस पर डीएम ने बैंकों के प्रबंधकों,समन्वयकों को निर्देश दिया कि इससे वरिष्ठ अधिकारी एसएलबीसी को अवगत कराएं। संबंधित के विरुद्ध वह कड़ी कार्रवाई करेगें।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।