window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग,10 हजार का सामान जलकर राख - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 20 February 2021

शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग,10 हजार का सामान जलकर राख

कैलाश सिंह विकास वाराणसी

शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग,10 हजार का सामान जलकर राख

रोहनिया- राजातालाब क्षेत्र के रानीबाजार में शुक्रवार को एक फ़र्निचर की दुकान में  शार्ट सर्किट से आग लगने से लगभग 10 हजार का सामान जलकर राख हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीबाजार निवासी मनीष जायसवाल के तीन मंज़िला घर में फ़र्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। शुक्रवार सुबह 7 बजे आसपास के लोगों ने दुकान के तीसरे मंज़िल से धुआं निकलते देखा तो हड़कंप मच गया।आसपास के लोगों की मदद से लगभग आधा घंटे में दुकान में लगी आग बुझायी गयी। पीड़ित दुकान मालिक ने बताया कि आग से करीब 10 हजार रुपये का सामान जल कर राख हो गया। सूचना पाकर पर दमकल भी मौके पर पहुंचा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।