window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); 12 दिनों में ही संक्रमण की दर बढ़कर दोगुनी , क्यू हो गई जाने पूरी खबर ... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 19 April 2021

12 दिनों में ही संक्रमण की दर बढ़कर दोगुनी , क्यू हो गई जाने पूरी खबर ...

 

 

कोरोना महामारी की दूसरी लहर बहुत तेजी से फैल रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मात्र 12 दिनों में ही संक्रमण की दर बढ़कर दोगुनी हो गई है। पिछले एक महीने में साप्ताहिक संक्रमण दर भी बढ़कर 13.54 फीसद पर पहुंच गई है। लगातार दूसरे दिन ढाई लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 15 सौ से ज्यादा मौतें हुई हैं। कुल संक्रमितों की संख्या भी डेढ़ करोड़ से ज्यादा हो गई है। सक्रिय मामले 19 लाख से अधिक हो गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में दैनिक संक्रमण की दर 12 दिनों में ही आठ फीसद से बढ़कर 16.69 फीसद हो गई है। वहीं, एक महीने के दौरान साप्ताहिक संक्रमण की दर 3.05 फीसद से बढ़कर 13.54 फीसद पर पहुंच गई है यानी इसमें चार गुना से भी ज्यादा वृद्धि हुई है। साप्ताहिक संक्रमण की दर छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा 30.38 फीसद है।  

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।