window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कुल्हड़िया गोलीकांड का नरही थाना अध्यक्ष ने किया पर्दाफाश - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 25 April 2021

कुल्हड़िया गोलीकांड का नरही थाना अध्यक्ष ने किया पर्दाफाश

माइकल भारद्वाज बलिया

कुल्हड़िया गोलीकांड का नरही थाना अध्यक्ष ने किया पर्दाफाश

बलिया- चुनाव का समय कुछ भी करा सकता है। क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। लोग तो यह भी कह रहे हैं कि चुनाव जीतने के लिए लोग जान लेने पर भी तुले हुए हैं। हाय रे चुनाव

नरहीं थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया का ग्राम पंचायत का चुनाव जीतने के लिए पूर्व प्रधान व प्रधान प्रत्यासी लाल जी चौधरी के पुत्र आशीष द्वारा खुद को नशे की हालत में गोली मारकर घायल करके विरोधियों को फंसाने की साजिश को थाना अध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने अपनी सूझबूझ से तत्काल ही पर्दाफाश ही नहीं किया बल्कि जिस असलहे से गोली चली थी उसको बरामद भी कर लिया है। थानाध्यक्ष कि इस त्वरित कार्यवाही से कई निर्दोष जेल जाने से बच गए हैं।

बताते चलें कि शुक्रवार की देर रात आशीष सिंह ने नशे की हालत में खुद को गोली मारकर घायल कर लिया और शोर मचाया कि उसको अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है ।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हुई और गोली लगने के स्थान को देखने के बाद उसको शक हुआ। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आशीष ने खुद को गोली मारकर विरोधियों को फंसाने के बात ही नहीं बताई बल्कि इसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त असलहा भी बरामद हो गया।

थाना अध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने अपनी सूझबूझ से एक साजिश का खुलासा करके निर्दोषों को जेल जाने से बचा लिया।



No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।