window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); पापकार्न बनाने वाले परम्परागत कारीगर (भुर्जी जाति) एवं स्वरोजगार में रूचि रखने वाले व्यक्तियों को उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा निःशुल्क पापकार्न मेकिंग मशीन दिया जायेगा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 22 June 2021

पापकार्न बनाने वाले परम्परागत कारीगर (भुर्जी जाति) एवं स्वरोजगार में रूचि रखने वाले व्यक्तियों को उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा निःशुल्क पापकार्न मेकिंग मशीन दिया जायेगा

कैलाश सिंह विकास वाराणसी



पापकार्न बनाने वाले परम्परागत कारीगर (भुर्जी जाति) एवं स्वरोजगार में रूचि रखने वाले व्यक्तियों को उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा निःशुल्क पापकार्न मेकिंग मशीन दिया जायेगा

         वाराणसी। जनपद के पापकार्न बनाने वाले परम्परागत कारीगर (भुर्जी जाति) एवं स्वरोजगार में रूचि रखने वाले व्यक्तियों को उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा निःशुल्क पापकार्न मेकिंग मशीन का वितरण किया जाना है। लाभार्थियों का चयन बोर्ड द्वारा गठित चयन समिति के माध्यम से किया जाना है।
        उक्त जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि इच्छुक लाभार्थी/ कारीगर अपना आवेदन पत्र मय आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान द्वारा, जाति प्रमाण पत्र, फोटो, शैक्षिक योग्यता सहित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड कार्यालय में 26 जून तक किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर जमा कर सकते है। योजना के संबंध में अधिक जानकारी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर प्राप्त किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।