window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); चौरीचौरा पुलिस को थी तलाश, 6 साथियों संग पकड़ा गया थाने का टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर मिथुन पासवान - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 15 June 2021

चौरीचौरा पुलिस को थी तलाश, 6 साथियों संग पकड़ा गया थाने का टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर मिथुन पासवान

कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर

चौरीचौरा पुलिस को थी तलाश, 6 साथियों संग पकड़ा गया थाने का टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर मिथुन पासवान

गोरखपुर। एडीजी जोन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी, सीओ जगतराम कन्नौजिया के पर्यवेक्षण में सोमवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर चौरीचौरा पुलिस ने जिले चौरीचौरा, झंगहा, चिलुआताल और पिपराइच थानाक्षेत्र में कई चोरी व लूट की घटनाओ का भी खुलासा किया है। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के रौतैनिया सरदार निवासी थाने के हिस्ट्रीशीटर मिथुन पासवान व उसके साथी कैंट क्षेत्र के दिव्यनगर के धोबी टोला निवासी शातिर अपराधी धीरू पासवान को उसके चार अन्य साथियों सहित गिरफ्तार कर सभी को जेल भेज दिया है।
  प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार अवस्थी द्वारा बताया गया कि पकड़ा गया मिथुन पासवान व उसके सभी साथी शातिर लुटेरे हैं। उसके ऊपर इनाम भी घोषित था। पुलिस को काफी समय से इनकी तलाश थी । सोमवार की देर रात देवरिया रोड एक बैगनार व एक बाइक से यह लोग रेलवे क्रासिंग के पास खड़े होकर डकैती करने की योजना बना रहे थे। उसी समय मुखबिर ने इसकी सूचना दी। सूचना पर इंस्पेक्टर सन्तोष कुमार अवस्थी अपने थाने के हमराही व.उप निरिक्षक मनोज कुमार यादव, उप निरीक्षक मदन मोहन मिश्रा, प्रणव कुमार ओझा, रबिसेन यादव, का. रजनिश दूबे, रामकृष्ण यादव , सुनील कुमार यादव ने उन्हें गिरफ्तार किया। उनके पास से एक कार, एक बाइक, दो तमंचा, कारतूस व झंगहा से चोरी चार पेटी शराब भी बरामद किया गया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।