window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); बलिया- सुखपुरा-बेरूआरबारी मुख्य मार्ग पर ट्रक और मैजिक में जोरदार टक्कर, मौके पर ही मैजिक ड्राइवर की हुई मौत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 22 June 2021

बलिया- सुखपुरा-बेरूआरबारी मुख्य मार्ग पर ट्रक और मैजिक में जोरदार टक्कर, मौके पर ही मैजिक ड्राइवर की हुई मौत

माइकल भारद्वाज बलिया

बलिया- सुखपुरा-बेरूआरबारी मुख्य मार्ग पर ट्रक और मैजिक में जोरदार टक्कर, मौके पर ही मैजिक ड्राइवर की हुई मौत

बांसडीह। सुखपुरा थाना क्षेत्र के सुखपुरा बेरुआरबारी मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह 5 बजे के करीब बीआरसी के समीप ट्रक-मैजिक के आमने सामने की टक्कर में मैजिक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई । टक्कर के बाद तेज आवाज सुन आसपास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े ।दुर्घटना की खबर मिलते ही घायल ड्राइवर को स्थानीय पुलिस प्रशासन ने तत्काल जिला अस्पताल पहुचाया जहां डॉक्टरों ने देखते मृत घोषित कर दिया । यह खबर मिलते घर परिवार में कोहराम मच गया ।     जानकारी के अनुसार अपायल निवासी रत्नाकर यादव उर्फ मोनू 28 वर्ष पुत्र चन्द्रमा यादव बेरुआरबारी के तरफ से अपनी मैजिक कार लेकर घर के लिए निकले थे कि बी आर सी से थोड़ी दूर आगे सुखपुरा के तरफ से तेज रफ्तार में आ रही डीसीएम ट्रक से जोरदार टक्कर हो गया जिससे जहां मैजिक कार के परखच्चे उड़ गए वही डीसीएम ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटते पलटते बच गया । वही डीसीएम के पीछे से आ रहे एक ट्रक बाल बाल दुर्घटना से बच गया । घटना के बाद डीसीएम चालक मौका देखते ही फरार हो गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।