window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); डीआईओएस को शिक्षकों ने दी विदाई - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 19 July 2021

डीआईओएस को शिक्षकों ने दी विदाई

कैलाश सिंह विकास वाराणसी

डीआईओएस को शिक्षकों ने दी विदाई

वाराणसी । जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह का तबादला होने पर कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। संस्कृत शिक्षकों, माध्यमिक शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नए डीआईओएस डॉ. विजय राय सोमवार को अपना प्रभार ग्रहण कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षक समिति के प्रदेश संयोजक डॉ. अभिषेक पाठक के नेतृत्व में संस्कृत शिक्षक डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को अंगवस्त्रम व श्रीफल प्रदान कर अभिनंदन किया। उनके साथ ही शिक्षकों और कर्मचारियों ने वित्त एवं लेखा अधिकारी का भी सम्मान किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने वाराणसी जनपद में सकुशल कार्यकाल पर शिक्षकों का अभिवादन किया। विदाई देने वालों में मनोज कुमार सिंह, प्रदेश संयुक्त मंत्री डॉ. सतीश तिवारी, प्रदेश समन्वयक उमेश चन्द्र तिवारी, जिला अध्यक्ष वाराणसी डॉ. सुरेश चंद्र उपाध्याय, डॉ. रमाकांत पांडेय, डॉ. गोविन्द मिश्र, डॉ. अशेष नारायण द्विवेदी, प्राचार्य हरिनाथ सिंह, मनोज मिश्र, प्रशांत मौर्य, डॉ. पवन शुक्ल आदि शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।