window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); नीरज हत्याकांड: 48 घंटे बाद भी डर से नहीं उबर पा रहे बहादुरपुर गांव के लोग - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 3 August 2021

नीरज हत्याकांड: 48 घंटे बाद भी डर से नहीं उबर पा रहे बहादुरपुर गांव के लोग

मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली

नीरज हत्याकांड: 48 घंटे बाद भी डर से नहीं उबर पा रहे बहादुरपुर गांव के लोग

चुनावी रंजिश के खूनी संघर्ष में गई थी एक की जान, गांव में अभी भी पुलिस व पीएसी की कैंपिंग जारी 

बस्ती रुधौली।  बहादुरपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर रविवार की रात को खूनी संघर्ष के बाद डर के माहौल से अभी तक गांव वाले उबर नहीं पा रहे। हालांकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस व पीएसी की कैंपिंग अभी भी गांव में जारी है।
       प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा के साथ स्थानीय प्रशासन लोगों को निडर माहौल का भरोसा दिलाने में लगा हुआ है लेकिन घटना को अपनी आंखों से देखने वाले लोगों के अंदर से डर जाने का नाम नहीं ले रहा। गांव में एवं आस-पास भारी भय का माहौल है लोक व्यवस्था छिन्न-बिन्न है। लोग डर के मारे अपने-अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं न ही अपने रोजगार पर एवं न ही खेतों में काम करने जा रहे हैं। गांव में पर्याप्त पुलिस तथा पीएसी बल लगातार भ्रमणशील है, प्रशासनिक उच्चाधिकारी भी समय- समय पर गांव में पहुँच कर लोगों का भय दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। 

एक और अभियुक्त की हुई गिरफ्तारी

मंगलवार को स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने सभी नामदेव 15 लोगों में से अभियुक्त अभिषेक सिंह की गिरफ्तारी की जानकारी सार्वजनिक की। प्रभारी निरीक्षक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभियुक्त को थाना क्षेत्र के हनुमानगंज मोड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।