window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला घूम रहा है खुलेआम - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 22 August 2021

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला घूम रहा है खुलेआम

राकेश सिंह गोंडा 

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला घूम रहा है खुलेआम


खोड़ारे गोंडा
अपराध एवं अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए एक तरफ जहां जिले के कप्तान साहब दिन रात मेहनत कर रहे हैं सूत्र बताते हैं कि ग्राम प्रधान के शह पर नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला शातिर दबंग खुले आसमान के नीचे घूम रहा है

ग्राम पंचायत घनश्यामपुर के रहने वाले राकेश सिंह ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत पिपरा बारा खां (खिजिरपुर)  के इब्राहिम उर्फ जन्ने मुल्ला पुत्र सहादत उनके भाई और भाभी को मदरसा आधुनिकीकरण में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रूपए लिए थे जब काफी समय बीत जाने के बाद नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने अपना दिया हुआ पैसा इब्राहिम से वापस मांगा
जब राकेश सिंह इब्राहिम से पैसा वापसी की मांग करने लगे तो आजकल का बहाना देते देते कई महीने गुजार दिए लेकिन पैसा वापस नहीं मिला अपने आप को ठगा महसूस कर राकेश सिंह ने कानून का सहारा लिया और अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन खोड़ारे में तहरीर दी तहरीर देने के बाद पुलिस इब्राहिम को थाने ले आई और पुलिस छानबीन में भी पैसा ठगने की बात सही निकली जिसके बाद इब्राहिम उर्फ जन्ने मुल्ला ने ठगी की बात कुबूल करते हुए पैसा वापस करने की बात कही और पैसा वापस करने के लिए दो माह का और समय मांगा जिसका सुलहनामा थाना खोड़ारे जनपद गोंडा और गांव के कुछ व्यक्तियों के समकक्ष लिखा गया 
हैरतअंगेज बात तो यह है कि जब पैसा देने का समय आया तो इब्राहिम उर्फ जन्ने मुल्ला ने उल्टा राकेश सिंह के नाम ही ऊल-जलूल तहरीर देने के साथ उनके साथी रेहान रजा शाह के नाम भी ऊल-जलूल तहरीर देकर खुद पुलिस से भागता फिर रहा है 

सूत्रों के मुताबिक वर्तमान ग्राम प्रधान व कुछ राजनीतिक रसूखदारों के शह पर नौकरी लगवाने वाले गिरोह का सरगना अभी भी पुलिस से दूर है और उल्टा अपने बचत के लिए ऊल-जलूल तहरीर देकर कार्रवाई की मांग कर रहा है
ऐसे दबंग ठगों के सरगना को कहां से शह मिल रहा है कि पुलिस भी चाहकर कार्रवाई नहीं कर पा रही है अब देखना यह होगा कि आखिर ठगी करने वाला शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ता है या राजनीतिक रसूखदारों के आगे पुलिस नतमस्तक रहेगी 
वहीं दूसरी ओर पीड़ित पत्रकार राकेश सिंह ने बताया कि अब वह इस प्रकरण को जिले के तेज तर्रार और इमानदार छवि से जाने जाने वाले पुलिस अधीक्षक गोंडा से मिलकर अपनी पीड़ा को बयान करेंगे

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।