window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); गैस गुब्बारा सिलेंडर फटने से दो की मौत , चार चायल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 23 August 2021

गैस गुब्बारा सिलेंडर फटने से दो की मौत , चार चायल

कैलाश सिंह विकास वाराणसी

गैस गुब्बारा सिलेंडर फटने से दो की मौत , चार चायल

वाराणसी में गुब्बारा भरने वाला सिलेंडर फटने से दो लोंगो की मौत हो गयी जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की उंगलियां और पैर के हिस्से तक उड़ गए हैं।
हादसा गंगा पार रामनगर के पास सुजाबाद बहादुरपुर चौराहे के समीप पोलाव शहिद मजार के पास हुआ।धमाका इतना तेज था कि एक किलोमीटर दूर तक आवाज सुनायी दी। आदमपुर क्षेत्र निवासी गुब्बारे वाला बीते कई महीनों से सुजाबाद बहादुरपुर के समीप स्थित मजार के पास सिलेंडर के साथ गुब्बारा बेचने का कार्य करता था। रविवार की शाम भी वह गुब्बारा बेच रहा था। तभी तेज आवाज के साथ सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से राखी बाँधकर वापस लौट रही गीता देवी (45), कल्लू (32), अलिया (5), बबलू(30), नवीन(24) चपेट में आ गए।
घटना के बाद गुब्बारा विक्रेता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कुंडा खुर्द दुल्हीपुर निवासी गीता देवी की ट्रामा सेंटर मे इलाज के दौरान मौत हो गयी। धमाका इतना खतरनाक था कि 25 मीटर दूर खड़ी बहादुरपुर निवासी अलिया व उसके पिता कल्लू के एक एक पैर उड़ गए।बहादुरपुर नि6वासी बबलू के भी पैर और हाथ की कई अंगुलिया गायब हो गयी। उस समय बारिश होने के कारण कई लोग आसपास की दुकानों में छिपे थे। इससे उनकी जान बच गई।
घटना के बाद मौके पर पहुंची रामनगर व मुग़लसराय पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदत से घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। सूचना पर ट्रामा सेंटर पहुंचे डीसीपी काशी ज़ोन अमित कुमार व एसीपी त्रिलोचन त्रिपाठी ने घायलों का हाल जाना ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।