window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); भाजपा राजनीति में भी कारोबार ढूंढ़ती रहती है - अखिलेश यादव - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 11 September 2021

भाजपा राजनीति में भी कारोबार ढूंढ़ती रहती है - अखिलेश यादव

लखनऊ ब्यूरो

भाजपा राजनीति में भी कारोबार ढूंढ़ती रहती है - अखिलेश यादव

लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय, के डाॅ0 लोहिया सभागार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत झूठ है। भाजपा का मानना है कि विकास संवेदनशील मुद्दा नहीं है। भाजपा हर मामलों में व्यापारिक दृष्टिकोण अपनाती है। भाजपा राजनीति में भी कारोबार ढूंढ़ती रहती है।
     भाजपा के पास अपने नेताओं के नाम के लिए अपना कोई काम नहीं है। भाजपा स्वतंत्रता विरासत की संस्कृति को नष्ट करना चाहती है। सामाजिक सद्भाव को तोड़ने में भाजपा लगी रहती है। भाजपा कुप्रचार में लगी है। समाजवादी पार्टी को बदनाम करना ही भाजपा का मूल एजेंण्डा है।
     2022 का चुनाव देश और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। यूपी से ही बदलाव होगा जनता ने यह तय कर लिया है। कालाधन, भ्रष्टाचार और आतंकवाद के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा की सच्चाई जनता जान चुकी है। भाजपा लोकतंत्र के विरुद्ध आचरण करती है। भाजपा अलोकतांत्रिक व्यवस्था की पक्षधर है।
     फासिस्ट ताकतों से देश को बचाना है। महिलाओं की अस्मिता पर हो रहा हमला शर्मनाक है। सामाजिक न्याय के प्रति बीजेपी सरकार का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है। असंगठित क्षेत्र के 6 करोड़ मजदूर आत्महत्या करने को मजबूर हैं। किसान और बेकारी प्रमुख समस्या है। इनके समाधान के प्रति सरकार की कोई चिंता नहीं है।
     समाजवादी पार्टी लोकतंत्र के लिए समर्पित और संकल्पित है। संवैधानिक अधिकारों की बहाली के लिये समाजवादी सरकार ही एकमात्र विकल्प है। वंचित और उपेक्षित तबके के सम्मान की लड़ाई सपा ही लड़ती है। उत्तर प्रदेश में खुशहाली और तरक्की के लिए समाजवादी पार्टी सरकार का बनना जनहित में है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।