window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); सड़क के किनारे कंकड़ पर सोने वाले लोगों के लिए सपा नेता काली शंकर ने दिया धरना - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 8 September 2021

सड़क के किनारे कंकड़ पर सोने वाले लोगों के लिए सपा नेता काली शंकर ने दिया धरना

कृपा शंकर चौधरी

सड़क के किनारे कंकड़ पर सोने वाले लोगों के लिए सपा नेता काली शंकर ने दिया धरना

गोरखपुर । बाढ़ से प्रभावित चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में सेवा कार्य के दौरान परेशान लोगों को देख सपा नेता काली शंकर बिफर पड़े। उन्होंने बताया कि राजधानी गांव मंगलपुर मे बाढ़ पीड़ितों को कोई सुविधा न मिलने के कारण उन्हें सड़क के किनारे कंकड़ पर सोना पड़ रहा है उनके लिए सरकार द्वारा अभी तक कोई व्यवस्था नहीं कराई गई जिस से पीड़ित होकर बाढ़ पीड़ितों ने हमारे साथ धरना देकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है।

धरना प्रदर्शन के दौरान मांग किया गया कि तत्काल ही इन गरीब बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार मूलभूत सुविधाओं के साथ टेंट की व्यवस्था कराएं तथा विद्युत व्यवस्था का भी कार्य किया जाए वह इनके लिए अस्थाई शौचालय निर्माण  काम किया जाए.

धरने के दौरान उप जिलाधिकारी चौरी चौरा अनुपम मिश्र व तहसीलदार चोरी चोरा ने फोन कर मुझ से वार्ता किया और आश्वासन दिया कि तत्काल ही वहां सारी व्यवस्थाएं सरकार की तरफ से कराए जाने का आदेश दे दिया गया है जिसके पश्चात धरना समाप्त किया गया.



No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।