window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); भाजपा के विमल प्रकाश मिश्र एवं श्री कमलेश पाठक सहित अन्य कई दलों के नेताओं ने लिए समाजवादी पार्टी की सदस्यता - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 6 September 2021

भाजपा के विमल प्रकाश मिश्र एवं श्री कमलेश पाठक सहित अन्य कई दलों के नेताओं ने लिए समाजवादी पार्टी की सदस्यता

लखनऊ ब्यूरो

भाजपा के विमल प्रकाश मिश्र एवं श्री कमलेश पाठक सहित अन्य कई दलों के नेताओं ने लिए समाजवादी पार्टी की सदस्यता

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव की अनुमति से आज प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम पटेल ने जनपद हरदोई के विभिन्न दलों से आये वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी और सन्2022 के चुनाव में बहुमत की सरकार बनाने के लिए जी-जान से सहयोग करेंगे।
    समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो में  विमल प्रकाश मिश्र पूर्व सदस्य जिला पंचायत भरखनी, कमलेश पाठक पूर्व ब्लाक प्रमुख हरपालपुर, जगमोहन राजपूत पूर्व ब्लाक प्रमुख साण्डी, यदुनन्दन लाल वर्मा पूर्व प्रत्याशी भाजपा सवायजपुर विधानसभा, सई अंसारी पूर्व चेयरमैन, बिलग्राम, मोहम्मद वाहिद शेख पूर्व प्रत्याशी चेयरमैन मल्लावां, मोहम्मद चांद शेख पूर्व प्रत्याशी चेयरमैन मल्लावां सहित विशाल अर्कवंशी, रिज़वान खान प्रमुख हैं।
     विमल प्रकाश मिश्र एवं श्री कमलेश पाठक के नेतृत्व में भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सर्वश्री नागेन्द्र मिश्र पूर्व प्रधान सतौथा हरपालपुर, राममूर्ति दीक्षित पूर्व प्रधान चकराछा भरखनी, सुधीर मिश्र शाहाबाद, दिलीप मिश्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोपामऊ प्रीतेश दीक्षित अनंगपुर, संजय मिश्र सहजनपुर भरखनी, उमेश बाजपेई पाली, नील कमल मिश्र टोडरपुर, विनोद पाठक परेली, रमेश मिश्र हरिदापुर नन्हकू शुक्ला गनुआपुर, राजेश मिश्र दलेलनगर, रंजीत बाजपेई  वासितनगर शाहाबाद, जयनरायण मिश्र शानू उधरनपुर, शिवसागर त्रिवेदी टोडरपुर, अरूण कुमार मिश्र सिंगुलापुर, बृजेश सिंह राजपूत प्रमुख है।
     इनके अतिरिक्त  जगमोहन राजपूत एवं  यदुनंदन लाल वर्मा के नेतृत्व में भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने वालो में  रावेन्द्र कुमार राजपूत, रामकुमार राजपूत, विद्याराम राजपूत, मुकेश राजपूत, अतर सिंह राजपूत, कुलदीप राजपूत, सुरेन्द्र पाल राजपूत, संदीप राजपूत (सभी प्रधान), अखिलेश राजपूत, शिवा शुक्ला, अंगद मिश्रा, कुदीलप त्रिपाठी, रिंकू बाजपेई, मुनीश यादव पप्पू, बालस्टर यादव, अनिल राजपूत, सर्वेश दिवाकर, तीर्थराम राजपूत, सुरेश पाल, रिंकू गौतम, सुनील राजपूत, अनूप लोधी, रामलडैती लोधी, अमरदीप राजपूत एडवोकेट, डाॅ0 सर्वजीत कुशवाहा, अटल बिहारी राजपूत शामिल है।  
     इस अवसर पर  राज कुमार मिश्रा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेष अध्यक्ष डाॅ0 राजपाल कश्यप एमएलसी, पद्म राज पम्मू पूर्व जिलाध्यक्ष हरदोई, आशिफ खां बबलू पूर्व विधायक, सुभाष पाल, रहमत अली मोनू जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी हरदोई मौजूद रहे।          

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।