window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); पुत्र की दीर्घायु हेतु महिलाओं ने निर्जला व्रत रहकर किया जिउतिया पूजा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 29 September 2021

पुत्र की दीर्घायु हेतु महिलाओं ने निर्जला व्रत रहकर किया जिउतिया पूजा

कैलाश सिंह विकास वाराणसी

पुत्र की दीर्घायु हेतु महिलाओं ने निर्जला व्रत रहकर किया जिउतिया पूजा

गाजे-बाजे के साथ गांठ बाँधकर नव दंपत्ति जोड़े ने पूजा में लिये भाग 

रोहनिया- ग्रामीण क्षेत्रों में जिउतिया पर्व के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों के मोहनसराय, शहावाबाद,दरेखू ,जगतपुर, रोहनिया, लठिया,मिसिरपुर,नरउर, अमरा,अखरी,खनाव,काशीपुर,जख्खिनी, मरूई,मातलदेई,गंगापुर,राजातालाब,कचनार,बीरभानपुर,दीपापुर,कोइली, इत्यादि गांव में सुहागिन महिलाओं ने पुत्रवती होने तथा अपने अपने पुत्रों की दीर्घायु होने के लिए निर्जला व्रत रखकर बच्चे को गोद में लेकर तथा गाजे बाजे के साथ गांठ बांधकर पहुंचे नव-वधू की जोड़े भी बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मां जीवित्पुत्रिका जिउतियां का पूजा किया। जिउतिया पूजा के दौरान विभिन्न प्रकार के पकवान, मिष्ठान,गन्ना के साथ फल फूल चढ़ाया गया तथा पूजा के दौरान समूह में बैठी महिलाओं ने परंपरा अनुसार खिस्सा,कहानी भी सुनाकर परंपरा का निर्वहन किया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।