window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); रेलवे अंडर पास में डूब गई स्कॉर्पियो, सवारियों ने कूदकर बचाई जान - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 19 September 2021

रेलवे अंडर पास में डूब गई स्कॉर्पियो, सवारियों ने कूदकर बचाई जान

रिपोर्ट:- पुनीत मिश्रा फर्रूखाबाद

 रेलवे अंडर पास में डूब गई स्कॉर्पियो, सवारियों ने कूदकर बचाई जान

फर्रुखाबाद।  उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद  जिले में एक स्कॉर्पियो रेलवे के अंडरपास में ऐसी फंसी की पानी में डूबती चली गई. इस दौरान स्कॉर्पियो सवार करीब आधा दर्जन लोगों ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई. बाद में आसपास के लोगों ने उनकी मदद की और अंडरपास में डूबी कार का रेस्क्यू किया। गाड़ी के पानी में डूबने से ड्राइवर और सवारियां बाल-बाल बच गईं. 

मामला थाना मऊदरबाजा क्षेत्र के ढिलावर अंडरपास का है. लगातार हुई बारिश के चलते अंडरपास में करीब 8 फुट पानी भर गया है. आसपास के लोगों का कहना है कि अंडरपास की समस्या हर बारिश में यही हो जाती है.

लोगों ने शिकायत की कि यहां पानी निकासी को कोई बेहतर व्यवस्था नहीं की गई है, जरा सी बारिश में यहां कई-कई फ़ीट तक पानी भर जाता है जिससे आम लोगो का निकलना तक दूभर हो जाता है. कई बार अधिकारियों को इसकी शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई हल नहीं निकला है इस तरह के हादसे लगातार यहाँ पर होते रहते हैं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।