window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); दुबौला को ब्लॉक बनाने के लिए अभियान शुरू - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 8 September 2021

दुबौला को ब्लॉक बनाने के लिए अभियान शुरू

संवाददाता राजित राम यादव

दुबौला को ब्लॉक बनाने के लिए अभियान शुरू


 बस्ती कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के दुबौला को ब्लॉक बनाने की मांग को लेकर चरणबद्ध अभियान की शुरुआत मंगलवार को हुई। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक लोगों ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मांग पत्र भेजा। नागरिकों ने कहा कि दुबौला को ब्लॉक बनाने की मांग एक दशक से चल रही है। इसके लिए स्थानीय विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल ने अपने स्तर से प्रयास भी किया लेकिन सफलता नही मिल पाई। यहां से ब्लॉक मुख्यालय गौर चौदह किमी दूर है। ऐसे में जिस गति से क्षेत्र का विकास होना चाहिए वह नही हो पाया। क्षेत्र में बैंक, स्वास्थ्य केंद्र, पशु अस्पताल, बिजली उपकेंद्र, इंटर कालेज, डिग्री कालेज सहित दर्जनों सरकारी और गैरसरकारी संस्थान है, लेकिन ब्लॉक नही होने से बहुत समस्याओं का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। ब्लॉक बनने से लोगों का आवागमन बढेगा और रोजगार के साधन बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि यह अभियान चरणबद्ध और शांतिपूर्ण तरीके से चलेगा। जनहित में सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की।
इस दौरान दुर्गेश शुक्ल, प्रधान राहुल तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि रूद्रनाथ पांडेय नीलेश, माता प्रसाद तिवारी, लवकुश शुक्ल, शैलेश पांडेय, दिव्यप्रकाश पांडेय, विनय मिश्रा, वासुदेव तिवारी, हरिवंश निषाद, अंकित पांडेय आदि मौजूद रहे।




No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।