window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); NEET Qualify करने पर प्रिया मझवार का सम्मान, मझवार समाज में खुशी का माहौल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 23 July 2026

NEET Qualify करने पर प्रिया मझवार का सम्मान, मझवार समाज में खुशी का माहौल


कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर 

गोरखपुर। गोला तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत बेवरी निवासी रामानंद मझवार की बेटी प्रिया मझवार ने NEET परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 591 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने अपनी कैटेगरी में 288वीं रैंक प्राप्त कर परिवार के साथ-साथ मझवार समाज का भी नाम रोशन किया है।

प्रिया की इस सफलता से मझवार समाज में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि पर मझवार समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम चंद मझवार ने पदाधिकारियों के साथ बेवरी स्थित उनके आवास पर पहुंचकर प्रिया को मिठाई खिलाई और बधाई दी। उन्होंने प्रिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं मझवार समिति के जिला महामंत्री के.एम. मझवार, लाल बहादुर मझवार, सिंहासन मझवार, रामानंद मझवार, हरिश्चंद्र मझवार सहित अन्य लोगों ने भी प्रिया को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।