window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); Development Boost: गोरखपुर ग्रामीण में 247 मीटर CC Road का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर Connectivity - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 30 July 2026

Development Boost: गोरखपुर ग्रामीण में 247 मीटर CC Road का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर Connectivity


कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा 

गोरखपुर। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड खोराबार अंतर्गत ग्राम रामपुर में विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि से निर्मित 247 मीटर लंबी सीसी रोड का गुरुवार को लोकार्पण किया गया। यह सड़क पेट्रोल पंप के समीप से श्री लालजी हरिजन के मकान तक बनाई गई है।

लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह तथा गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के विधायक विपिन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में खोराबार ब्लॉक प्रमुख शिवप्रसाद जायसवाल सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से बृजेश मणि त्रिपाठी, प्रहलाद सिंह, कृष्णचंद वर्मा, मुन्नीलाल चौहान, दिनेश यादववंशी, लालबचन निषाद, विजय प्रताप निषाद, पन्नेलाल निषाद सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण पर जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मार्ग के बनने से आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।