window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); OBC Party ने लॉन्च की 'Gen-Z Brigade', युवाओं को नेतृत्व से जोड़ने पर फोकस - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 30 July 2026

OBC Party ने लॉन्च की 'Gen-Z Brigade', युवाओं को नेतृत्व से जोड़ने पर फोकस

18 से 29 वर्ष के युवाओं के लिए सदस्यता, देशभर में Membership Drive और Leadership Program चलाए जाएंगे

कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर 

गोरखपुर। ओबीसी पार्टी (वन भारत सिटीजन पार्टी) ने अपने आधिकारिक युवा संगठन 'Gen-Z Brigade' के गठन की घोषणा की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने दावा किया कि 'Gen-Z' नाम से आधिकारिक युवा संगठन घोषित करने वाली उत्तर प्रदेश की पहली राजनीतिक पार्टी ओबीसी पार्टी है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को नेतृत्व, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से इस संगठन की स्थापना की गई है। जेन-जी ब्रिगेड का लक्ष्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार एवं स्वरोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कौशल विकास, स्टार्टअप, उद्यमिता, डिजिटल जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
यदुवंशी ने बताया कि संगठन की सदस्यता 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए होगी। आने वाले समय में देशभर में Membership Drive चलाया जाएगा। इसके तहत कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्र-युवा संवाद, Leadership Training Camp, डिजिटल स्वयंसेवक नेटवर्क तथा जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने युवाओं से जेन-जी ब्रिगेड से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि इच्छुक युवा संगठन के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सदस्यता एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।