रात के अंधेरे में चोरों ने दुकान को बनाया निशाना, एम्स थाना पुलिस ने शुरू की जांच
रिपोर्ट: विनोद कुमार, सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर, गोरखपुर
गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र की जगदीशपुर पुलिस चौकी अंतर्गत कुसम्ही बाजार में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने एक DJ Sound Shop का ताला तोड़कर महंगे साउंड उपकरण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह दुकान मालिक को हुई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कुसम्ही बाजार के मोतीराम अड्डा रोड निवासी आशीष कुमार की 'आशीष डीजे' नाम से साउंड सिस्टम की दुकान है। रोज की तरह बुधवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। अंदर रखे कीमती साउंड उपकरण गायब थे।
पीड़ित के अनुसार चोर दुकान से पांच एम्प्लीफायर, तीन एसआरपी मशीनें तथा एक पायलट मशीन चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है और अन्य साक्ष्य जुटाकर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। क्षेत्र में हुई इस चोरी की घटना से व्यापारियों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से शीघ्र खुलासे और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।