window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); Excise Action: जगदीशपुर में आबकारी विभाग की Raid, 20 लीटर कच्ची शराब बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 18 July 2026

Excise Action: जगदीशपुर में आबकारी विभाग की Raid, 20 लीटर कच्ची शराब बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार



विनोद कुमार सोनबरसा बाजार, गोरखपुर।

जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत शुक्रवार को आबकारी विभाग ने एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

आबकारी आयुक्त के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 चौरीचौरा अर्पित शुक्ला के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गांव के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया। तलाशी के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त करीब 300 किलोग्राम लहन भी बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।

आबकारी विभाग ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया।

आबकारी निरीक्षक अर्पित शुक्ला ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि जनपद में अवैध शराब के नेटवर्क पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।