कृपा शंकर चौधरी
गोरखपुर। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण के 8वें चरण का शुभारंभ बुधवार को गोरखपुर में किया गया। अभियान 22 जुलाई से आठ सितंबर तक चलेगा। इस दौरान जिले में 3 लाख 84 हजार 300 गोवंशीय और महिषवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण एवं टैगिंग की जाएगी।
अपर निदेशक पशुपालन डॉ. वेद प्रकाश ने पशु चिकित्सालय पॉलीक्लीनिक सदर से बहुउद्देशीय सचल पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जिले के सभी विकासखंडों में पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण करेंगे।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि अभियान के लिए 40 टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, पैरावेट और वैक्सीनेटर शामिल हैं। टीमें गांव-गांव जाकर पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण करने के साथ उनकी टैगिंग भी करेंगी। अभियान से संबंधित जानकारी भारत पशुधन ऐप पर अपलोड की जाएगी।
उन्होंने बताया कि खुरपका-मुंहपका एक संक्रामक रोग है। इससे पशुओं की उत्पादकता और दूध उत्पादन प्रभावित होने के साथ पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। टीकाकरण से पशुओं को इस बीमारी से बचाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर डॉ. नवीन वर्मा, डॉ. बीके सिंह सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अभियान से संबंधित जानकारी या आवश्यकता पड़ने पर कंट्रोल रूम नंबर 8736058038 पर संपर्क किया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।