रिपोर्ट - विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर
गोरखपुर। संगठित अपराध और अवैध संपत्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एम्स पुलिस ने Gangster Act के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन दिलाने के नाम पर लोगों से कथित ठगी कर संपत्ति अर्जित करने वाले आरोपी की करीब 3.45 लाख रुपये कीमत की चारपहिया Car जब्त कर ली। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर की गई।
पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में थाना एम्स पुलिस ने थाना पर दर्ज मु0अ0सं0 141/2025 में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के तहत आरोपी पंकज जायसवाल पुत्र स्वर्गीय ईश्वरचन्द्र जायसवाल, निवासी रूद्रापुर, कुसम्ही बाजार, थाना एम्स, गोरखपुर की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पर जमीन दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर अवैध रूप से धन अर्जित करने का आरोप है। जांच में अपराध से अर्जित संपत्ति पाए जाने पर उसके स्वामित्व वाली लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की चारपहिया कार को जब्त कर लिया गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में Fraud, जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। अपराध से अर्जित चल-अचल संपत्तियों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
यह कार्रवाई थाना एम्स के प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक हरिकिशोर मिश्रा, गौरव तिवारी, राजकुमार, कांस्टेबल सूरज सिंह, प्रीतम कुशवाहा तथा रिक्रूट कांस्टेबल ऋषभराज गुप्ता शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।