80.57 मीटर के Career Best Throw के साथ रचा इतिहास, एशियन अंडर-23 में स्वर्ण जीतने वाले आजमगढ़ के पहले एथलीट बने।
उपेंद्र कुमार पांडेय
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के उभरते हुए एथलीट आनंद सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का गौरव बढ़ाया है। चीन के ओरडोस (Ordos) में 9 से 12 जुलाई तक आयोजित Asian Under-23 Athletics Championship की Javelin Throw स्पर्धा में आनंद सिंह ने 80.57 मीटर का शानदार थ्रो कर Gold Medal अपने नाम किया। इसके साथ ही वह एशियन अंडर-23 चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले आजमगढ़ के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
बुढ़नपुर क्षेत्र के टहर किशुनदेवपुर निवासी अमरजीत सिंह के 22 वर्षीय पुत्र आनंद सिंह ने प्रतियोगिता में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (Career Best) करते हुए पहली बार 80 मीटर का आंकड़ा पार किया। उनका यह प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स के लिए भी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
आनंद ने इस प्रतियोगिता में 77.68 मीटर के Personal Best के साथ प्रवेश किया था। यह रिकॉर्ड उन्होंने 28 जून को भुवनेश्वर में आयोजित National Inter-State Senior Athletics Championship में बनाया था, जहां वे चौथे स्थान पर रहे थे। इससे पहले वर्ष की शुरुआत में पटियाला में आयोजित Indian Open Throws Competition में 76.94 मीटर का थ्रो कर उन्होंने रजत पदक हासिल किया था।
Athletics Federation of India (AFI) द्वारा चयनित 54 सदस्यीय भारतीय ट्रैक एंड फील्ड टीम के सदस्य के रूप में चीन पहुंचे आनंद सिंह ने अपने दमदार प्रदर्शन से न केवल तिरंगा शान से लहराया, बल्कि पूरे देश और उत्तर प्रदेश का मान भी बढ़ाया।
आनंद सिंह की इस ऐतिहासिक सफलता से उनके परिवार, मित्रों, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। लोगों ने इसे आजमगढ़ के लिए गौरव का क्षण बताते हुए आनंद के उज्ज्वल भविष्य और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की कामना की है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।