window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); Ram Mandir: बाग में होता था चढ़ावे की रकम का बंटवारा, हर दिन 8 लाख रुपये के दान की चोरी! - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 4 July 2026

Ram Mandir: बाग में होता था चढ़ावे की रकम का बंटवारा, हर दिन 8 लाख रुपये के दान की चोरी!


अयोध्या
: अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच चढ़ावा चोरी को लेकर भी कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस पूछताछ में अविनाश ने कई बातें पुलिस को बताई हैं। जो चढ़ावा चोरी किया जाता था, उसका बंटवारा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर भीखापुर के निकट एक बाग में बंटवारा होता था। पुलिस ने उससे उस जगह को चिह्नित कराया।

पुलिस टीम आरोपी को विवेचक आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में कौशलपुरी स्थित श्याम साधनालय योग केंद्र के किराये के कमरे में लेकर पहुंची थी। सूत्रों की मानें तो पुलिस को अविनाश ने बताया कि जो भी रकम सभी लोग मिलकर पार करते थे, वह बराबर हिस्सों में बांटी जाती थी। कभी-कभार कोई अधिक ले जाता था। हालांकि, टिन्नू इसमें दबाव भी बनाता था। अविनाश ने इसी रकम से कार खरीदी, गांव वाला घर बनाया और अपने साथ भाई को भी खूब पैसे दिए।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।