window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); School Chalo Abhiyan 2026: खोराबार में बच्चों की प्रभात फेरी व जागरूकता रैली को ब्लॉक प्रमुख और BEO ने दिखाई हरी झंडी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 6 July 2026

School Chalo Abhiyan 2026: खोराबार में बच्चों की प्रभात फेरी व जागरूकता रैली को ब्लॉक प्रमुख और BEO ने दिखाई हरी झंडी

खोराबार, गोरखपुर। शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) खोराबार के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय जंगल सिकरी के विद्यार्थियों द्वारा भव्य प्रभात फेरी एवं जागरूकता रैली निकाली गई।


रैली का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख शिव प्रसाद जायसवाल एवं खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में शामिल बच्चों ने शिक्षा के महत्व से जुड़े प्रेरक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने तथा नियमित रूप से स्कूल भेजने का संदेश दिया।


इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। सभी अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को विद्यालय भेजें और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर दें।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुभाष चंद्र, राम अचल यादव, विनय श्रीवास्तव, केशव सिंह यादव, संजय सिंह बघेल, अशोक नाथ एवं योगेश्वर सहित शिक्षक, शिक्षामित्र, अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।