window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); बारिश से चाफा की सड़क पर बना विशाल गड्ढा, राहगीरों की बढ़ी परेशानी; प्रशासक ने दिया जल्द Repair का आश्वासन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 22 July 2026

बारिश से चाफा की सड़क पर बना विशाल गड्ढा, राहगीरों की बढ़ी परेशानी; प्रशासक ने दिया जल्द Repair का आश्वासन


निज प्रतिनिधि 

खोराबार। लगातार हो रही बारिश के कारण विकासखंड खोराबार अंतर्गत ग्राम पंचायत चाफा में सड़क पर बना छोटा गड्ढा अब विशाल और गहरा हो गया है। गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

यह सड़क क्षेत्र का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जो बेलवार और चंवरी गांवों को जोड़ते हुए देवरिया बाईपास तक जाता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र-छात्राएं और वाहन चालक इस मार्ग से आवागमन करते हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण लोगों में दुर्घटना को लेकर चिंता बनी हुई है।


ग्राम पंचायत के प्रशासक जय सिंह ने बताया कि लगातार बारिश के कारण फिलहाल सड़क की मरम्मत कराना संभव नहीं है। मौसम साफ होते ही गड्ढे में मिट्टी डालकर उसे समतल कराया जाएगा। उन्होंने अगले एक-दो दिनों में मार्ग को दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की Permanent Repair कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में बरसात के दौरान इस तरह की समस्या उत्पन्न न हो और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।