window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); Waterlogging Crisis: ड्रेन चोक होने से बसडिला रौसड़ के सैकड़ों एकड़ खेत जलमग्न, किसानों ने लगाई कार्रवाई की गुहार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 15 July 2026

Waterlogging Crisis: ड्रेन चोक होने से बसडिला रौसड़ के सैकड़ों एकड़ खेत जलमग्न, किसानों ने लगाई कार्रवाई की गुहार


रिपोर्ट: विनोद कुमार, सोनबरसा बाजार/जगदीशपुर, गोरखपुर।

गोरखपुर/पिपराइच। पिपराइच ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार शाम हुई तेज बारिश के बाद बसडिला रौसड़ और उजरीपट्टी गांव में जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। बसडिला रौसड़ से रिलायंस पेट्रोल पंप की ओर जाने वाला ड्रेन अवरुद्ध होने से बारिश का पानी खेतों में भर गया, जिससे सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई। किसानों ने समय पर सफाई न होने को लेकर ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, ड्रेन लंबे समय से साफ नहीं कराया गया, जिसके कारण बारिश का पानी निकल नहीं सका और खेतों में जमा हो गया। किसानों का कहना है कि यदि शीघ्र जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो धान समेत अन्य फसलें भारी नुकसान की चपेट में आ सकती हैं।

ग्रामीण संतोष जायसवाल ने बताया कि लगभग दो वर्ष पहले गांव के करीब 40 लोगों ने 200-200 रुपये का सहयोग एकत्र कर जेसीबी से ड्रेन की सफाई कराई थी। इस कार्य में धर्मेंद्र यादव, नरसिंह, जवाहर लाल, धमाकर यादव, दयाशंकर यादव सहित कई किसानों ने सहयोग किया था।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद ग्राम पंचायत की ओर से ड्रेन की नियमित सफाई नहीं कराई गई। उनका कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी मार्ग की सफाई करा दी गई होती तो खेतों में जलभराव की स्थिति नहीं बनती।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि अवरुद्ध ड्रेन की तत्काल सफाई कराकर जलनिकासी सुनिश्चित की जाए। साथ ही जलभराव से प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।