कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा गोरखपुर
मोतीराम अड्डा। खोराबार ब्लॉक क्षेत्र के मोतीराम अड्डा अंसारी टोला स्थित मस्तान मुनीर शाह बाबा के मजार पर सालाना उर्स 15 अगस्त को अकीदत के साथ मनाया जाएगा। मजार कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष उर्स का आयोजन श्रद्धा और शानो-शौकत के साथ किया जाता है। इस दौरान चादर व गागर पेश कर देश में अमन, शांति, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी जाती है।
उर्स में दूर-दराज से बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचते हैं। इस अवसर पर मेले का भी आयोजन किया जाता है। कमेटी के अनुसार 14 अगस्त की शाम सात बजे महफिले मिलाद का कार्यक्रम होगा। इसमें पूर्वांचल के मशहूर खतीब मौलाना कमरुद्दीन साहब, ग्राम बसहिया पडरौना, तकरीर करेंगे।
वहीं 15 अगस्त की शाम 7:30 बजे से कव्वाली का आयोजन किया जाएगा। इसमें कानपुर के मशहूर कव्वाल शरीफ परवाज अपनी प्रस्तुति देंगे। कमेटी ने अकीदतमंदों से अधिक से अधिक संख्या में मजार पर पहुंचकर चादर व गागर पेश करने और देश की तरक्की व भाईचारे के लिए दुआ करने की अपील की है।
इस दौरान कमेटी के मोहम्मद इदरीश, इरशाद अहमद, पत्रकार मोहम्मद फारूक अहमद, अमजद अली, मोहम्मद वसीम, डॉ. जाकिर समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।