रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।
गोरखपुर/पिपराइच क्षेत्र के ग्रामसभा मोहनपुर,पोस्ट गोपालपुर स्थित हनुमान मंदिर पर ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में मंगलवार को कीर्तन हुआ। बुधवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारा चल रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जितेंद्र कुमार जायसवाल उर्फ पप्पू भैया भी पहुंचे। उन्होंने हनुमान मंदिर के लिए धनराशि का योगदान किया। साथ ही उन्होंने मंदिर की धार्मिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।पूर्व मंत्री ने आश्वासन दिया कि मंदिर में बाजा माइक तथा आरती के लिए आवश्यक म्यूजिकल इलेक्ट्रॉनिक सामान उपलब्ध कराया जाएगा। उनके इस सहयोग की ग्रामीणों ने सराहना की।
कार्यक्रम में देवसरण सिंह, रामसमुझ चौधरी,पीके विश्वकर्मा, रंजीत सिंह,गुड्डू सिंह,राजीव चौधरी,शिव सिंह, विवेक सिंह,वीरेंद्र सिंह, शिव कुमार सहानी, गिरजाशंकर सहानी,सुभाष भारती और बेची प्रसाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
इसके अलावा बिजाहरा के पूर्व प्रधान प्रदीप गुप्ता, जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड नंबर-3 सूरज जायसवाल और अमित कनौजिया समेत आम लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित कीर्तन और भंडारे का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ गांव में आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना है। मंदिर परिसर में चल रहे भंडारे में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।