बाइक से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 20 August 2026

बाइक से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत


रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।

एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में बुधवार की सुबह करीब सवा दस बजे शिवचर्चा  में जाने के लिए घर पर ज्योंहि बाइक बैठी बुजुर्ग महिला गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन फानन में बुजुर्ग महिला को एम्स अस्पताल ले गए। जहाँ डाक्टरों ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया।
सोनबरसा बाजार निवासिनी सावित्री देवी उम्र लगभग 65 वर्षीय पत्नी स्व०रामबृक्ष जायसवाल बुधवार की सुबह शिवचर्चा सुनने के लिए घर पर ज्योंहि बाइक पर बैठी थी।कि उसी दौरान चक्कर खाकर वह बाइक से निचे गिर गई और घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर परिजन पहुंच कर एम्स अस्पताल ले गए।जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर उनके परिवार मे कोहराम मच गया। परिजन रोने बिलखने लगें। वह एक पुत्र सरजू जायसवाल उम्र 38 वर्ष व दो पुत्री रुख्मिरा 43 व रुची उम्र 35 वर्ष की माता थी। इनके सभी पुत्र और पुत्री विवाहित है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।