रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।
गोरखपुर/पिपराइच ब्लॉक क्षेत्र के मलपुर में एनएच-28 की उत्तरी सर्विस लेन स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हर मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिलता है। यहां रात 8 बजे से 10 बजे तक दर्जनों ग्रामीण युवा एकत्र होकर हरिकीर्तन करते हैं और भगवान का नाम लेकर धार्मिक वातावरण बनाते हैं
सनातन धर्म में हरिकीर्तन और भजन-कीर्तन का विशेष महत्व माना जाता है। इसी परंपरा के तहत ग्रामीण युवा प्रत्येक मंगलवार की रात मंदिर परिसर में जुटते हैं। दो घंटे तक चलने वाले हरिकीर्तन में भजन और धार्मिक गीतों के माध्यम से भगवान का स्मरण किया जाता है। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय हो जाता है। हर मंगलवार होने वाले इस आयोजन में युवाओं की बढ़ती भागीदारी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से युवाओं में संस्कार,आपसी भाईचारा और सामाजिक एकजुटता बढ़ती है। आयोजन में आसपास के ग्रामीण भीए पहुंचकर हरिकीर्तन में शामिल होते हैं।
हरिकीर्तन में तारकेश्वर, अमित गोंड, रिशु, प्रिंस गुप्ता, शिवम गोंड और अनीश गोंड समेत दर्जनों ग्रामीण युवा मौजूद रहे। युवाओं ने बताया कि नियमित रूप से भगवान का नाम लेने और सामूहिक हरिकीर्तन करने से मन को शांति मिलती है। साथ ही धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।