रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर।
गोरखपुर/ एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार पुलिस ने चेन स्नेचिंग करने वाली महिला को सोनबरसा चौकी इंचार्ज नितेश कुमार राय व उनकी टीम ने गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया।
न्यायालय ने चेन स्नेचर महिला को जेल भेज दिया। एम थानेदार महेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिस टीम ने बिहार के बेहया भोजपुर निवासिनी सोहाना उर्फ पूजा पत्नी देव उर्फ मालिक खरवार व शालू उर्फ निमकी पत्नी स़्तार के एक अदद मंगलसूत्र मय लाकेट पीली धातु, एक जोड़ा पायल सफेद धातु व 1700 रूपये नगद के साथ गिरफ्तार किया। बीते शुक्रवार को एम्स पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत चेकिंग के दौरान सोनबरसा बाजार में दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक अदद मंगलसूत्र मय लॉकेट पीली धातु, एक जोड़ा पायल सफेद धातु तथा ₹1,700/- नगद बरामद हुआ। बरामद सामान की पहचान जादिनी श्रीमती गायत्री देवी द्वारा अपने चोरी हुए सामान के रूप में की गई। पूछताछ में अभियुक्ताओं द्वारा आटो एवं अन्य सार्वजनिक वाहनों में बात्रा करने बाली महिलाओं के जेवरात एवं पर्स चोरी करने की बात स्वीकार की।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।