एनएच-28 पर अज्ञात बाइक सवार ने मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 20 August 2026

एनएच-28 पर अज्ञात बाइक सवार ने मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर 

गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार पुलिस चौकी अंतर्गत एनएच-28 पर बेलवा खुर्द गांव के पास रविवार शाम करीब सात बजे सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार बरसैनी उजरी पट्टी टोला निवासी अखिलेश सिंह (32) पुत्र सुरेंद्र सिंह और इसी गांव के कृष्णा सिंह (36) पुत्र राम भवन सिंह रविवार शाम गोरखपुर से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। वे बेलवा खुर्द गांव के पास पहुंचे थे कि सोनबरसा बाजार स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को सड़क से किनारे किया और उनके परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और निजी साधन से दोनों घायलों को इलाज के लिए एम्स अस्पताल ले गए।

सूचना मिलने पर सोनबरसा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार बाइक सवार की पहचान और तलाश में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।