रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर में।
गोरखपुर/पिपराइच थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बसडीला रौसड़ में बुधवार को पोखरे में डूबने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मासूम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एम्स थाना क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा निवासी सुरजीत सिंह पिपराइच क्षेत्र के बसडीला रौसड़ गांव में मकान का निर्माण करा रहे हैं। निर्माण कार्य के चलते सुरजीत सिंह अपने परिवार के साथ गांव में किराये के मकान में रह रहे थे। बुधवार को उनका चार वर्षीय पुत्र रंजीत सिंह खेलते-खेलते मकान के स्थित एक छोटे पोखरे के पास पहुंच गया। इसी दौरान गढ्ढे में गिरने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर बाद बच्चे के पोखरे में डूबने की जानकारी परिजनों को हुई। आनन-फानन में उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि रंजीत की कई सालों से अपने दादा दादी व पिता के साथ रहता था। इसके दादा-दादी ही उसे पाल-पोसकर बड़ा कर रहे थे। इकलौते पोते की मौत से दादा-दादी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर पहुंची बेला काटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।