हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकला बारावफात का जुलूस - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 27 August 2026

हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकला बारावफात का जुलूस


रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर।

गोरखपुर/एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में बुधवार को रामपुर बुजुर्ग नरायनपुर टोला,छपरा मंसूर,बसडीला रौसढ़,करमैनी,कैथवलिया, बरसैनी,सिसवा उर्फ चनकापुर रसूलपुर,पगरा आदि गांवों के मुस्लिम समाज के लोगों ने पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में धूमधाम से बारावफात का जूलुस निकाला।इस जुलूस मे बच्चे,युवक और बुजुर्ग एवं युवतियां शामिल रही।यह जुलूस रामपुर बुजुर्ग और सोनबरसा चौराहा होते हुए जगदीशपुर तक घुमाया गया।शान्ति ब्यवस्था बनाए रखने के लिए एम्स थानाप्रभारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय व सोनबरसा चौकीप्रभारी नितेश कुमार राय मय फौर्स मौके पर मौजूद रहें।इस दौरान जावेद अंसारी, नैमुद्दीन अली,शहादत अंसारी, फिरोज,सुहान अली,साहेब अली आदि मुस्लिम समाज के लोग जुलूस में शामिल रहें।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।