रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर।
गोरखपुर/एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार पुलिस चौकी अंतर्गत रामूडिहा गांव के सामने फोरलेन पर बुधवार की रात करीब 10 बजे साँड़ को बचाने में कार अनियन्त्रित होकर उछलकर डिवाइडर पार कर पलटते हुए उत्तरी सर्विसलेन मे पहुँच गई।जिसमे कार सवार बाल-बाल बच गया।संयोग अच्छा था की कोई घायल नही हुआ।केवल गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।सोनबरसा चौकी की पुलिस मौके पर पहुँचकर गाड़ी को किनारे कराया।
कुशीनगर के कसया क्षेत्र के सबया निवासी मुन्ना पाण्डेय 38 पुत्र अजय पाण्डेय बुधवार की रात में कसया की तरफ जा रहें थे। तभी सोनबरसा बाजार में रामूडिहा गांव के सामने फोरलेन पर अचानक साँड़ आ गया।साँड़ को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई। और उछलकर पलटते हुए उत्तरी सर्विसलेन मे पहुँच गई।कार सवार बाल-बाल बच गया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।